फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 girls caught

कुवैत भेजी जा रही चार किशोरियां पकड़ी गईं

Fri, 21 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 21 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
4 girls caught
अपराध - फोटो : SELF
सोनौली (ब्यूरो)। नेपाली के सीमावर्ती क्षेत्र बेलहिया में भारत के रास्ते कुवैत भेजी जा रही चार किशोरियों को पकड़ कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। किशोरियों को नेपाल की सामाजिक संस्था ने उस वक्त पकड़ा जब एजेंट उन्हें विदेश भेजने के लिए बस द्वारा सोनौली दिल्ली भेजने का प्रयास का रहे थे। हालांकि इन किशोरियों को झांसा देकर विदेश भेजने वाले एजेंट पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस उन्हें तलाश रही है।  
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की दोपहर नेपाल के धनकुडा जिले की चार किशोरियां भैरहवा बस पार्क से रिक्शे पर सवार होकर सोनौली सीमा बस डिपो जा रही थीं। वहां से उन्हें बस पर बैठा कर पहले दिल्ली और दिल्ली से कुवैत भेजा जाना था। शक होने पर किशोरियों को महिलाओं के लिए काम करने वाली एक सामाजिक संस्था के कर्मचारियों ने सरहद पर पूछताछ के लिए रोक लिया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर किशोरियों ने बताया कि हम लोगों का गांव यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर विराट नगर में है। विदेश में नौकरी दिलाने वाले एजेंट उन्हें पहले दिल्ली और फिर वहां से कुवैत भेज रहा था। एजेंट ने सोनौली बस डिपो पर पहुंचने के लिए बोला था। चारों किशोरियों के पासपोर्ट और वीजा भी एजेंटों ने रख लिए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहिया इंस्पेक्टर रॉविन बिष्ट ने बताया की परिजनों को सूचित कर सभी किशोरियों को महिला सुधार गृह भैरहवा भेज दिया गया है। किशोरियों  के बताए हुलिए के आधार पर एजेंट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed