फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   करंट की चपेट में आने से राजकीय पक्षी की मौत

करंट की चपेट में आने से राजकीय पक्षी की मौत

Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से राजकीय पक्षी की मौत
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के तुलसीपुर चौराहा पर मंगलवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से राजकीय पक्षी सारस की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची लक्ष्मीपुर रेंज की वन टीम ने सारस के मृत शरीर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल गुलरिहां गांव के तुलसीपुर चौराहे पर स्थित नहर के किनारे सरसों का झुंड अक्सर घूमता रहता है। मंगलवार को अचानक एक सारस नहर के पास से गुजरी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर तड़पने लगा। अभी लोग कुछ उपाय करते कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लक्ष्मीपुर रेंज के वन विभाग की टीम ने मृत सारस कोे कब्जे में ले लिया गया है। रेंजर सरजू प्रसाद ने बताया कि सारस उड़ते समय तार में फंस गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस मामले में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


आबादी से दूर रखे सूअर बाड़ा
लक्ष्मीपुर। स्वाइन फ्लू के खतरे को भांपते हुए पशु पालन विभाग की टीम मंगलवार को लक्ष्मीपुर के राजधानी में गांव के सूअर बाड़ों की जांच करने पहुंची। टीम ने स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सूअर बाडो से दूर रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही सूअरबाड़ों को हर हाल में गांव से दूर रखने का निर्देश भी दिया गया। बताया कि इससे तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है।भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देख शासन के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी डा. अवधेश यादव अपनी टीम के साथ राजधानी गांव के सटे स्थित सुअर बाड़ो की जांच करने पहुंचे। डा. यादव ने स्वाइन फ्लू , मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया आदि से बचाव की जानकारी दिया। इस दौरान रमेश मिश्र, वीरेंद्र, विंध्याचल सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेफ्लाइटिस से बचाव को रैली निकाली गई
लक्ष्मीपुर।लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम पर मंगलवार इंसेफ्लाइटिस से बचने के बारे मे आमजन को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय ने किया। छात्र-छात्राओ ने हाथ मे लिखे तख्तियो पर जागरूकता संदेश व नारा लगाते हुए गांव के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दिनेश यादव, विजय प्रकाश द्विवेदी, विकास पलायन मिश्र, गीता, नन्दलाल, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed