फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में झुलसने से मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।

बकैनिया हरैया निवासी रामधनी का 26 वर्षीय पत्नी पार्वती के साथ सोमवार को घरेलू विवाद हुआ था। सोमवार की देर शाम उसकी पत्नी संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने उसके मायके सूचना दिए बगैर आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव का अवशेष बरामद कर लिया। थानेदार सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता बुद्धू यादव निवासी गंगौली थाना परसामलिक की तहरीर पर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed