{"_id":"59554cf14f1c1b0d318b479a","slug":"191498762481-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान युवती की मौत पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल परिसर में काफी देर हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही कुछ लोगों को थाने लाया गया। बुखार से पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की, जिससे उसकी मौत हो गई।
चौक थाना क्षेत्र के पड़रीकला गांव के रामदास चौधरी की पुत्री शकुंतला (28) को गुरुवार को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। रामदास चौधरी ने बताया कि उसे बुखार था। भर्ती होने के बाद उसे कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। दोपहर ढाई बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर गांव से तमाम लोग आ गए और अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और कुछ लोगों को थाने लाया गया। परिजनो का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की।
थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शव को परिवार वाले घर ले गए है। कुछ लोगों को पकड़कर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।