फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ईक से कूचकर मां को तडफाकर मार डाला

ईक से कूचकर मां को तडफाकर मार डाला

Thu, 25 Oct 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ईक से कूचकर मां को तडफाकर मार डाला
महराजगंज। चौक बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पुत्र फरार है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वनग्राम कम्पार्ट-28 में हरिप्रसाद के घर बीती रात घरेलू मामले को लेकर परिजनों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान हरीप्रसाद के बड़े पुत्र योगेंद्र (30) ने आवेश में आकर अपनी माता रेशमा देवी (70) को ईंट से कूचलकर लहूलुहान कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अवधेश नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी योगेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हेरोइन के साथ युवक पकड़ा
महराजगंज। सोनौली नेपाल सीमा पर जांच के दौरान एक युवक के पास से 61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पिपरहिया गांव के पास जांच के दौरान विमल निवासी बनकटी थाना सोनवल नवलपरासी नेपाल को पकड़ा गया।
विज्ञापन


सात अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की
महराजगंज। पुलिस ने सात अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें गुड्डू शर्मा और निहाल खान निवासी सिवान (बिहार), अब्दुल्ला उर्फ सोनू निवासी नया गांव तुर्कवलिया थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर, सैयद अली खान उर्फ पंडित उर्फ एजाज निवासी पैकवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर, सोनू गोस्वामी और पिंटू मिश्र निवासी समउर बाजार पटहेरवा जनपद कुशीनगर, अजय पासवान निवासी रामनगर करजहां खोराबार जनपद गोरखपुर शामिल हैं। इनमें गैंग लीडर गुड्डू शर्मा रंगदारी मांगने, लूटपाट करने तथा पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोपी है। सोनू गोस्वामी का भी गिरोह है, जिसका सरगना मन्टू मिश्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed