{"_id":"595934174f1c1b626e8b4af3","slug":"171499018263-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा विधायक के चचेरे भाई मौत
फरेंदा।
धानी ढाला से कार लेकर पैतृक निवास मरहठा जाते समय सिधवारी के पास डीसीएम की टक्कर से विधायक फरेंदा के चचेरे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही फरेंदा क्षेत्र सहित मरहठा में शोक की लहर दौड़ गई।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मरहठा निवासी रवि प्रताप सिंह उर्फ मंटू सिंह (40) विगत कई वर्षों से फरेंदा धानी ढाला पर मकान बनवा कर रहते थे। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब धानी ढाला से कार लेकर वह अपने गांव मरहठा जाने के लिए निकले। अभी वह फरेंदा-धानी मार्ग के सिधवारी खास गांव के समीप पहुंचे ही थे कि धानी से फरेंदा की तरफ आम लादकर आ रही डीसीएम का पहिया बर्स्ट हो जाने से अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार सड़क से उतर कर गड्ढे में चली गई। कार में सवार रवि प्रताप सिंह उर्फ मंटू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डीसीएम भी पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर घर पहुंचने पर परिवार पर मानो वज्रपात हो गया। घटनास्थल पर उनकी पत्नी अंजू और तीन बच्चे गणेश (10), रोली (15), भोली (12)पहुंचे और शव से लिपट कर रोने लगे। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
सूचना पर घटनास्थल पर उमड़े लोग
फरेंदा। मार्ग दुर्घटना विधायक के चचेरे भाई की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। रवि प्रताप सिंह उर्फ मंटू सिंह की मौत की खबर पाकर सभी लोग सन्न रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनके कुशल व्यवहार और मृदु व्यक्तित्व की चर्चा वहां मौजूद हर लोगों की जुबान पर थी। ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, चेयरमैन विनोद गुप्ता, विजय सिंह एडवोकेट, सपा नेता अशोक यादव, राजेश मौर्या, शिवेंद्र सिंह पूर्व विधायक, विवेका पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, डब्बू सिंह, गंगाराम यादव, संतोष सिंह एडवोकेट सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
महराजगंज।
रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पूरब सड़क के किनारे गड्ढे में ट्रॉली-ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे। ट्रैक्टर को गड्ढे से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को पकड़ी-नौनियां गांव के रहने वाले शोभी वर्मा पुत्र पट्टू वर्मा (17) और विजय पुत्र रामदुलारे (20) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर जा रहे थे। पकड़ी चौराहे से पूरब गांव की ओर जाने वाले रोड पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके नीचे ये दोनों लोग दब गए। जा रहे लोगों ने हादसा देखकर शोर मचाया तो तमाम लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद दोनों को गड्ढे से निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां शोभी वर्मा को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक मुड़ने पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
महराजगंज। पकड़ी चौराहे के पूरब पकड़ी-नौनियां गांव में जाने वाले रोड पर अचानक मोड़ आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर का चारों पहिया ऊपर हो गया। इसके नीचे दोनों दब गए। बताया गया कि ट्रैक्टर शोभी वर्मा चला रहा था।
आधे घंटे तक दबे रहे दोनों
महराजगंज। घटना के बाद किशोर और युवक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। गड्ढे में घुटने भर पानी भरा था। मौके पर मौजूद लोग दोनों को निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन विफल रहे। यह सब करने में करीब आधे घंटे का वक्त गुजर गया। तभी किसी ने ईंट भट्ठे से जेसीबी मंगाई। इसके बाद जेसीबी ने ट्रैक्टर को उठाया। फिर दोनों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
बीएससी कर रहा था शोभी
महराजगंज। पकड़ी-नौनियां गांव का रहने वाला शोभी वर्मा बागापार में एक कॉलेज से बीएससी कर रहा था। वह पढ़ने में तेज था। बताया गया कि उसकी इच्छा डॉक्टर बनने की थी। जीएसवीएस इंटर कॉलेज से उसने इंटर की पढ़ाई की थी।
ट्रेन से कट कर महिला की मौत
घुघली। घुघली सिसवा रेल मार्ग के आउटर सिगनल के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को दोपहर लगभग बारह बजे घुघली-नरकटियागंज रेल मार्ग पर आउटर सिगनल के पास भरपटिया गांव के सामने ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक और खलासी जख्मी
अड्डा बाजार। बीती रात नेशनल हाईवे पर संपतिहां राईस मिल के पास कतार में खड़े ट्रक के पीछे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चालक और खलासी चोटिल होकर गाड़ी में घंटे भर फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का कुछ हिस्सा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से पीएचसी नौतनवां ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। चालक सनोध (30) और खलासी देवेंद्र (19) निवासी भरतपुर, बिहार बताए गए। चालक ने बताया कि किशनगढ़ से सामान लोड करके नेपाल जा रहे थे।
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने जान दे दी
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक युवक ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर रविवार की सायंकाल फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार को पिपराकाजी निवासी 18 वर्षीय युवक अरुण उर्फ सुनील मद्धेशिया ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर फंदे से लटकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। उसके माता-पिता इलाज के लिए बिहार के हर्नाटार गए हैं। चाचा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
किशोर की हत्या में तीन से पूछताछ
तीनों भाइयों को पकड़ा, 25 जून को ओझवलिया में मिली थी लाश
अमर उजाला ब्यूरों
महराजगंज।
वृृजमनगंज के सौरहा के सौरहिया टोला से 24 जून को घर से गायब कैलाश की हत्या की गुत्थी लगभग सुलझ चुकी है। पुलिस किशोर की हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है। पकडे़ गए लोगों ने हत्या करने का कारण कभी फिरौती तो कभी अवैध संबंध में करने की बात कह रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। शनिवार की सांय पुलिस कैलाश के घर पहुंची तो घरवालों को मौत की जानकारी हुई। रविवार को एएसपी आशुतोष शुक्ला के साथ सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस खबर से किशोर के घर कोहराम मचा हुआ है।
वृृजमनगंज और लेहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार वृृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा के सौरहिया टोला निवासी राधेश्याम का 15 वर्षीय पुत्र कैलाश कक्षा आठ का छात्र था। 24 जून की सुबह सात बजे के करीब मां से 100 रुपये लेकर घर से निकला फिर नहीं लौटा। वह चाचा किशन के बुलाने की बात कह कर घर से निकला था। 24 जून को सायं मां को फोन आया कि हम लोग बगल के स्कूल पर हैं अभी घर आ जाएंगे। लेकिन पूरी रात घर कैलाश नहीं लौटा तो घर के लोगों ने अनहोनी की आशंका में 25 जून को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।
कैलाश के गायब होने की सूचना पिता राधेश्याम को मुंबई में दी गई। वह घर पहुंचे। 27 जून को घर पहुंचते ही राधेश्याम के मोबाइल पर बेटे कैलाश के मोबाइल से एक लाख की फिरौती का मैसेज मिला तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देते हुए उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर को सर्विलांस के जरिए पता लगा लिया कि नंबर कहां चल रहा है। पुलिस फोन की लोकेशन के जरिए कुुशीनगर जिला के तरयासुजान पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि 25 जून की सुबह ओझवलिया गांव के खेत में एक किशोर का शव मिला था। इसकी शिनाख्त कैलाश के रूप में हुई। किशोर के शव के पास से चाकू और पांच पैकेट फेवीक्विक मिला था। कुशीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार अज्ञात शव के रूप में कर दिया था। 28 जून को वृृजमनगंज पुलिस कुशीनगर में पहुंची तो वहां कैलाश के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने 24 जून को कैलाश के मोबाइल के जरिए पता लगाना शुरू कर दिया। कुशीनगर के तरयासुजान में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने वाले शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद 29 को उसके भाई को और पहली जुलाई को तीसरे भाई को गिरफ्तार कर पुलिस ने वृजमनगंज थाने लाकर पूछताछ करनी शुरू की। घटना की सूचना पर एएसपी आशुतोष शुक्ला और सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।