{"_id":"596fb1234f1c1b1b118b477a","slug":"161500492067-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरो में चोरी, मोबाइल समेत जेवर उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरो में चोरी, मोबाइल समेत जेवर उठा ले गए चोर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बीती रात ग्रामसभा फुलमनहा के टोला अनूपपुर में चोर दो घरों से चार मोबाइल और कपड़ों से भरा बाक्स सोने के जेवरात सहित 250 रुपये उठा ले गए। अनूपपुर में किशोर चौरसिया पुत्र रामचंद्र के घर में घुस कर चार्ज में लगे तीन मोबाइल उठा ले गए। साथ ही मुनई पुत्र भरोसा के घर में दरवाजे के रास्ते घर में घुस कर चार्ज में लगा मोबाइल और कपड़ों से भरा बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में सोने के जेवरात थे। बुधवार की सुबह लेहड़ा मिश्रौलिया मार्ग पर अनूपपुर से लगभग 2 किमी दूर मुख्य सड़क पर बॉक्स पड़ा था। इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुसकर मोबाइल व नगदी चोरी
निचलौल। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कृष्णा वार्ड में चोरों ने छत रास्ते घर में घुसकर मोबाइल व नकदी चुरा ली। कृष्णा नगर निवासी अब्दुल मुनीर सिद्धिकी घर मे सोये थे। पीछे रास्ते घर में घुसकर चोरों ने दो मोबाइल व नौ हजार रुपये चुरा लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।