फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   काठमांडू में जाली नोट बरामदगी से सरहद पर निगहबानी तेज

काठमांडू में जाली नोट बरामदगी से सरहद पर निगहबानी तेज

Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
काठमांडू में जाली नोट बरामदगी से सरहद पर निगहबानी तेज
काठमांडू में जाली भारतीय मुद्रा की बरामदगी से सरहद पर निगहबानी तेज
विज्ञापन

फोटो

नेपाल से लगने वाले हर रास्ते पर एसएसबी की पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में डी कंपनी के सबसे करीबी एवं जाली भारतीय नोट के धंधे का सरगना युनुस अंसारी को नेपाल पुलिस ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के जाली भारतीय नोट के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा सोनौली में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने जाने वाले हर रास्तों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। नेपाल सीमा के करीब भारत में एसएसबी की 21 बीओपी पर जवान कड़ी निगरानी में लगे हैं।
सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान से दोहा होते हुए काठमांडू पहुंचे मोहम्मद नसीरूद्दीन, मोहम्मद अतहर और नादिया अम्बर को रिसीव करने पहुंचे युनुस अंसारी को काठमांडू हवाई अड्डे से जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। युनुस के साथ एयरपोर्ट पर रहे उसके दो और गुर्गे सोहेब खान और सुजन रानाभाट को भी पुलिस ने पकड़ा। नेपाल पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार तीन बड़े सूटकेस में बड़ी संख्या में नोट थे। नोटों की गिनती के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा। जब्त किए गए सभी भारतीय नोट ने 2000 रुपये के हैं। युनुस जाली नोट और ड्रग्स के धंधे का सरगना है। दो बार जेल भी जा चुका है। नेपाल में आईएसआई के सहयोग से चलने वाले जाली नोट के धंधे को भारतीय खुफिया एजेंसी और नेपाल पुलिस ने साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया था। लेकिन अचानक से इतने बड़े पैमाने पर फिर से जाली नोटों का खेप आने से हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो भारतीय खुफिया एजेंसी के ही इनपुट के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल से निकलने के बाद युनुस पाकिस्तान गया था। सूत्रों के मुताबिक जाली नोट नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से पहुंचते हैं। ऐसे में भारत-नेपाल से लगी सोनौली सीमा पर निगरानी तेज है। सूत्र बताते हैं कि नकली भारतीय नोट का धंधा करने वाले लोग 60 हजार रुपये के बदले में एक लाख रुपये की जाली करंसी बेचते हैं। मनी एक्सचेंज काउंटरों, कसीनो आदि पर नेपाल पुलिस की विशेष नजर है। एसएसबी 66वीं बटालियन के उप कमांडेंट संतोष पंडित ने बताया कि सरहद पर एसएसबी के जवान सतर्क हैं। नेपाल से भारत आने वाले और जाने वाले लोगों की सघन के जांच की जा रही है। पगडंडी रास्तों पर विशेष नजर है। रात में विशेष रूप से सरहद पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed