{"_id":"5cec2dc7bdec22070518dc5f","slug":"155898213617-maharajganj-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोप में चार हिरासत में
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में चार हिरासत में
नौतनवां। पुलिस ने सोमवार को कस्बे में छापा मारकर धोखाधड़ी के आरोप में एक कंपनी के चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कंप्यूटर तथा कुछ कागजात भी बरामद किया है।
नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी निवासी संजय धरिकार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक कंपनी के लोगों ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर पांच हजार रुपये ले लिया। उन्होंने कहा था कि इनाम में 15000 रुपये का टीवी मिलेगा। उन लोगों ने उनकी पत्नी को कस्बे के एक मैरेज हाल में बुलाया और एक कागज पर अंगूठे का निशान लगवा लिया। इसके बाद कहा कि मैनेजर से मिलकर टीवी ले लें। जब वह पत्नी के साथ मैंनेजर से मिले तो वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने लगा। शिकायती पत्र के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने कंपनी के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।