फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दूसरी शादी करने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा

दूसरी शादी करने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा

Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी करने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा
नौतनवां। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर दूसरी शादी करने तथा उसे मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहिया पाठक निवासी बेबी की मायका नौतनवा थाना क्षेत्र के चमैनिहा उर्फ भेड़ही में है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनकी शादी 15 वर्ष पूर्व भैसहिया निवासी राजेश से हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। आरोप है एक सप्ताह पूर्व पति ने दूसरी शादी कर ली। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर घर से भगा दिया। इस समय वह अपने मायके में हैं। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि पति राजेश के खिलाफ दूसरी शादी करने तथा मारपीट कर भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed