फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बालू खनन मामले में 75 किसानों को प्रशासन का नोटिस

बालू खनन मामले में 75 किसानों को प्रशासन का नोटिस

Tue, 17 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बालू खनन मामले में 75 किसानों को प्रशासन का नोटिस
नरैनी क्षेत्र में नदी से निकाली जा रही अवैध रूप से बालू। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज-घुघली। सदर तहसील क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग गांव में छोटी गंडक नदी के किनारे तय क्षेत्र से ज्यादा क्षेत्र में बालू खनन कराने के मामले में प्रशासन 75 किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। प्रशासन की सख्ती से लोगों में हड़कंप मच गया है। खनन निरीक्षक शिवदयाल ने बताया कि बालू खनन मामले में घुघली बुजुर्ग गांव के 75 किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया है। बालू खनन क्षेत्र की जांच में पाया गया कि पट्टा हुए क्षेत्र से ज्यादा क्षेत्र में खनन कर मोटी रकम अर्जित की गई। जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार जुर्माना लगाया गया है। नोटिस जारी कर जुर्माने की रकम जमा करने का निर्देश दिया गया है। खनिज अधिनियम के प्राविधानों के मुताबिक संबंधित किसानों पर कार्रवाई हुई है। रमावती देवी, राधेरमण, शंभू, नंदलाल, जवाहिर लाल, छोटे लाल, राजेन्द्र, महेंद्र, रामधनी, मन्नी, काशी, गलाई, लक्षुमन, सवरु, अवधेश, शैलेश समेत अन्य किसानों को नोटिस जारी हुआ है। 15 से 20 लाख रुपये प्रति किसान जुर्माने की रकम निर्धारित हुई है। एसडीएम सदर मदन कुुमार ने बताया कि किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माने की रकम जमा करने को कहा गया है। खनन विभाग की ओर से जांच-पड़ताल के बाद यह कार्रवाई हुई है। अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी हुई है कार्रवाई
घुघली। करीब दो महीने पहले प्रशासन ने 13 किसानों को नोटिस भेजा था। खनन करने वालों की हिमाकत को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हुआ। खनन विभाग के अनुसार लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत बिरैचा निवासी रामायण यादव, इंद्रजीत यादव, हीरालाल, धर्मेन्द्र, घुघली बुजुर्ग निवासी अनवारुल हक, रामदीन, चुन्नू यादव, शरीफ, बैजनाथ, मीरा देवी, पौहरिया निवासी जितेंद्र, खंडेशर निवासी राम सिंह, नेबुआ नौरंगिया निवासी धनंजय को नोटिस दिया गया था। इन सभी पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed