फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आलमारी का लाक तोड जेवर एवं नगदी उडा ले गए चोर

आलमारी का लाक तोड जेवर एवं नगदी उडा ले गए चोर

Fri, 05 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आलमारी का लाक तोड जेवर एवं नगदी उडा ले गए चोर
घर के पीछे दीवार के सहारे घर में हुए थे दाखिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। नगर में चोरों ने बुधवार की रात एक घर से नकदी, जेवर आदि उठा ले गए। गश्त करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। गृह स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

नगर पंचायत क्षेत्र के तिवारी चौक पर साधु शरण तिवारी के घर बुधवार की रात चोरों ने घर के पीछे से दीवार के सहारे छत पर चढ़ कर आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा नकद एवं जेवर चुरा ले गए। एक बॉक्स को छत पर ले जाकर सामान को तितर-बितर कर दिया। रात दो बजे साधु शरण तिवारी की नींद खुली तो देखा कि घर के अंदर का सभी दरवाजा खुला है। उन्होंने पत्नी को जगाया तो देखा कि आलमारी का लाकर टूटा हुआ है। गृह स्वामी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-मुआयना किया। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed