फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

पीपल के पेड़ के नीचे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 12 Sep 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
पिपरा सोनाड़ी में पीपल के पेड़ के नीचे शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
पीपल के पेड़ के नीचे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मझले भाई के साथ रहती थी बिंजू, नहीं हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में बुधवार को गांव के पास काली मंदिर से उत्तर मोलहू चौधरी के खेत से सटे पीपल के नीचे बिंजू (18) की संदिग्ध हाल में लाश मिली। बिंजू की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी निवासी बिंजू (18) अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह अपने छोटे भाई शेषनाथ के साथ रहती थी। भाई शेषनाथ ने बताया कि बिंजू मंगलवार को शाम सात बजे हैंडपंप पर पानी लेने गई। कुछ समय बीत गया तो उसे बुलाया। जब वह नहीं बोली तो सोचा कि बड़ी भाभी के घर चली गई होगी। लेकिन सुबह तक नहीं आई तो अनहोनी की आशंका से उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह गांव के ही कौशल चौधरी अपने खेत में पंपिंग सेट से पानी चलाने जा रहे थे। अचानक उनकी नजर पीपल के नीचे पड़े शव पर पड़ी तो शोर करते हुए गांव की तरफ भागे। गांव के लोग वहां पहुंचे तो शव दिखा। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ निचलौल रणविजय सिंह व थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका बिंजू की नाक व मुंह से खून व झाग निकल रहा था। बाएं पैर की एक अंगुली में खून व पैर के पंजे पर घाव के निशान मिले। उसके पास चार सौ रुपये भी मिले। लोगों ने बताया कि बिंजू के चार भाई अम्बरीष, शेषनाथ, संतोष, विपिन हैं। पांच भाई-बहनों में बिंजू सबसे छोटी थी। बचपन में ही बिंजू के माता-पिता का देहांत हो गया था। चारों भाइयों की शादी हो गई है। जो अलग-अलग घर बनवा कर रहते हैं। बिंजू अपने मझले भाई शेषनाथ के पास रहती थी। धनाभाव में उसकी शादी नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed