फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

नई-नवेली दुल्हन की रस्सी से गला दबाकर हत्या

Tue, 27 Aug 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
दुर्गावती की मौत होने पर मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
नई-नवेली दुल्हन की रस्सी से गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

मृतका के पति के बड़े भाई पर हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में एक नई-नवेली दुल्हन की सोमवार की तड़के सुबह गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से मृतका के पति का बड़ा भाई घर से फरार हो गया है। मृतका के गले पर काला निशान है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि नवविवाहिता की हत्या गला दबाकर की गई होगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मृतका के पिता मन्नू मद्धेशिया निवासी धौरहरा थाना पडरौना जिला कुशीनगर ने तहरीर में बताया है कि बेटी दुर्गावती (19) की शादी बीते 12 मई को महराजगंज जिले के निचलौल थाने के बैठवलिया गांव निवासी चंद्रभान के साथ की गई थी। सोमवार की सुबह दुर्गावती का शव उसके कमरे में मिला। गले पर काला निशान है। जिससे ऐसा लगा रहा है कि रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति चंद्रभान बहुआर में फल की दुकान संचालित करता है। सोमवार को सुबह अपनी दुकान के लिए फल लेने वह निचलौल गया था। कुछ घंटे बाद जब वह घर लौटा तो सन्नाटा देख पत्नी दुर्गावती को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर पति चंद्रभान ने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पत्नी दुर्गावती फर्श पर मृत पड़ी थी। उसके गले पर रस्सी व चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं सूचना पाकर कुछ देर बाद शितलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान बख्श सिंह मौके पर पहुंचे। चंद्रभान का बड़ा भाई मुन्ना मद्धेशिया घर छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पिता की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्गावती के पिता व अन्य लोग पति के बड़े भाई पर हत्या का शक जता रहे हैं। ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed