फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

दुष्कर्म के मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने का आरोप

Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
दुष्कर्म के मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कुुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने नौतनवां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने कहा कि 11 अगस्त को नौतनवां थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसकी सूचना पीड़ित परिवार के लोगों ने उन्हें दी तो उनके साथ व थाने पर पहुंचे। थाने में हल्का इंचार्ज से मुलाकात हुई। उनका कहना था कि हल्का इंचार्ज से उन्होंने दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में बात की। वहां से वापस घर आ गए। उन्होंने बताया कि जैसे ही घर पहुंचे, उसी दौरान थानाध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर कहा कि पीड़ित परिवार को भेज कर एफआईआर की नकल मंगवा लें। बाद में जब एफआईआर की नकल मंगवाई गई तो उसमें दुष्कर्म की बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले का अल्पीकरण करने का प्रयास किया है। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि इस मामले में पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed