{"_id":"61d5f27831fdf5432269a3c0","slug":"cricket-compitition-open-maharajganj-news-gkp4226290117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके सनशाइन की टीम ने पृथ्वीनाथ की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके सनशाइन की टीम ने पृथ्वीनाथ की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके सनशाइन की टीम ने पृथ्वीनाथ की टीम को हराया
महराजगंज। धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को डॉ. भरत लाल व धीरज पांडेय स्मारक अंडर-16 आयु वर्ग के स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में आरके सनशाइन विद्यालय की टीम ने पृथ्वीनाथ इंटर कॉलेज की टीम को 42 रन से हरा दिया।
पृथ्वी नाथ इंटर कॉलेज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरके सनशाइन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 76 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से आलोक ने 14 व व्यास ने 13 रनों का योगदान दिया। पृथ्वीनाथ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमर वीर व अलाउद्दीन ने दो-दो तथा अमर व रोहित ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। जवाब में खेलने उतरी पृथ्वी नाथ इंटर कॉलेज की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 34 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से केवल रोहित ने 11 रनों का योगदान दिया। आरके सनशाइन की ओर से अनुराग ने तीन, निखिल, राज व आलोक ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। उदघाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अध्यक्षता विंध्यवासिनी सिंह ने किया। इस दौरान अतुल मणि त्रिपाठी, विकास सिंह, अंचल मोदनवाल रहे, इंजीनियर विवेक गुप्ता, एडवोकेट हमीदुल्ला खान, संजय पटेल, शमशुल हुदा खान, घनश्याम सिंह, जीवेश मिश्रा, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, कुलदीप मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।