फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crackdown on smuggling, dump sand recovered in border area

Maharajganj News: तस्करी पर शिकंजा, सीमावर्ती क्षेत्र में डंप बालू बरामद

Wed, 20 Dec 2023 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on smuggling, dump sand recovered in border area
महराजगंज। नेपाल से बालू की तस्करी धड़ल्ले से हो रही थी। तस्कर बालू का खेप लेकर सीधे भारत आ रहे थे। अमर उजाला ने 16 दिसंबर को
विज्ञापन

बालू का काला कारोबार, पलक झपकते सरहद पार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर कार्रवाई की। अधिकारियों की छापामारी में नेपाल बाॅर्डर से सटे शीतलापुर गांव के पास एकत्र बालू बरामद हुआ।
निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली बालू की तस्करी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात प्रशासन ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 500/2 से सटे गांव शीतलापुर में डंप नेपाली बालू की खेप बरामद की है। टीम बरामद बालू को पुलिस को सुपुर्द कर जिला खनन अधिकारी को सूचना दी।
विज्ञापन

निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारतीय सीमा क्षेत्र में खनन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में जानकारी मिली कि तस्कर नेपाल के त्रिवेणी से बालू खनन कर सीमावर्ती क्षेत्रों में डंप कर रहे हैं। इतना ही नहीं तस्कर भारत-नेपाल बॉर्डर की खुली सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को रात में चकमा देकर पलक झपकते बालू की खेप को सरहद पार कर काली कमाई कर रहे हैं। ऐसे में बालू तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए टीम के साथ मंगलवार देर रात भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 500/2 के इर्द-गिर्द छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर से सटे शीतलापुर गांव में एक जगह पर तस्करों की ओर से डंप की गई नेपाली बालू की खेप बरामद की गई। जबकि मौके से तस्कर भाग गए। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई के लिए बरामद बालू की खेप शीतलापुर पुलिस चौकी को सुपुर्द कर जिला खनन अधिकारी को सूचना दी गई। जबकि बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान तस्करों में हड़कंप मचा रहा।

वहीं जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से बरामद नेपाली बालू की जांच पड़ताल जारी है। बरामद नेपाली बालू करीब 15 ट्रॉली के आसपास है। 25 से 26 घनमीटर होगी। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया की डंप नेपाली बालू की खेप एक व्यक्ति की है, जो बॉर्डर पर सफेद बालू का काला कारोबार कर काली कमाई करता है। मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
खनन अधिकारी भी पकड़ चुके हैं नेपाली बालू
जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली बालू की तस्करी का भनक लगने के बाद करीब एक सप्ताह पहले टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का गश्त किया गया था। जिस दौरान एक ट्रॉली ट्रैक्टर पर नेपाल से लाई जा रही बालू की खेप को बरामद कर लिया गया। जिसे कार्रवाई कर चौकी बहुआर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।


नेपाल भेजा जा रहा तीन पिकअप चावल बरामद
निचलौल। राजस्व टीम ने मंगलवार की रात भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल भेजी जा रही तीन पिकअप चावल बरामद कर चालकों को पकड़ लिया। टीम ने चावल लदी पिकअप को नवीन मंडी गडौरा निचलौल के जिम्मेदारों को सुपुर्द कर दी है।


नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने कहा कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी रोकने की मकसद से टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त पर निकले थे। इसी बीच गडौरा बाजार के निकट तीन पिकअप नेपाल की ओर तेज रफ्तार में जाती दिखाई दी। जिसे रोककर जांच-पड़ताल की गई, तो पता चला की तीनों पिकअप में 156 बोरी चावल लदा है। इसका कोई कागजात नहीं है। न ही पिकअप चालक सटीक जवाब दे पा रहे हैं। ऐसे में चावल लदी तीनों पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए नवीन मंडी गडौरा गेट निचलौल निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed