{"_id":"6a0244f8712538cafa0bcf66","slug":"couple-injured-in-scorpio-collision-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-158017-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कार्पियो की टक्कर से दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कार्पियो की टक्कर से दंपती घायल
Tue, 12 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मेढ़वा चौराहे के पास एनएच-730 पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान भाग रहे चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, परसोहिया नानकार निवासी जहीर अहमद (42) पुत्र अजीज अहमद अपनी पत्नी शबाना खातून के साथ शोहरतगढ़ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेढ़वा चौराहा के पास पहुंची, सामने से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को सड़क से उठाकर शोहरतगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपती घायल हुए हैं। वाहन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। ्