फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Councilors fight in two groups in Nagar Panchayat office

Maharajganj News: नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों को दो गुटों में मारपीट

Wed, 30 Aug 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Councilors fight in two groups in Nagar Panchayat office
नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों को दो गुटों में मारपीट
मारपीट के दौरान कार्यालय में कुर्सियां टूटीं, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक नगर पंचायत मंगलवार सुबह 11 बजे सभासदों दो गुटों के नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान नगर पंचायत कार्यालय की कुर्सियां टूट गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चौक बाजार नगर पंचायत के कार्यालय में बैठकर कुछ सभासद आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ सभासद भी कमरे में पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पहले से बैठने को लेकर ताना मारा, इसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर कुछ लोगों ने कुर्सियां उठाकर पटकनी शुरू कर दी। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय की प्लास्टिक की तीन कुर्सियां टूट गईं। नगर पंचायत कर्मियों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और तहरीर दी।
विज्ञापन

एक पक्ष के सभासद श्रीराम गुप्ता, पवन वर्मा ने आरोप लगाया है कि हम लोग अधिशासी अधिकारी के कमरे में किसी काम से गए, जहां पहले से एक सभासद अजय मद्धेशिया अपने समर्थक भोला और सुषमा, सदन के साथ बैठे थे। बिना किसी वजह के लोग मिलकर मारपीट पर उतारू हो गए और प्लास्टिक की कुर्सी चलाकर मारने लगे। नगर पंचायत कर्मियों ने बीच बचाव किया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के हरिकेश पटेल, विशाल, हरिलाल ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सभासद अजय मद्धेशिया, भोला मद्धेशिया, सुषमा सदन पांडेय अधिशासी अधिकारी के कमरे में बैठकर किसी विषय में बात कर रहे थे कि अचानक सभासद श्रीराम गुप्ता, पवन वर्मा आए और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने भी थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ऑफिस में नहीं था। घटना की जानकारी मिली है। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद वापस थाने चली गई। चौक बाजार थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। सभासदों के आपसी विवाद से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed