फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   corona positive mila

मुंबई से आया कामगार कोरोना पॉजिटिव मिला

Fri, 22 May 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona positive mila
मुंबई से आया कामगार कोरोना पॉजिटिव मिला
विज्ञापन

महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रजापुर गांव का एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई से 13 मई को लौटा था। इसकी जांच रिपोर्ट 22 मई को आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। जिले में कुल केस 32 हो गए हैं। इसमें सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है। पॉजिटिव सभी मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए नूमने भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को एक केस पॉजिटिव मिला है। अब तक जिले में 24 केस पॉजिटिव हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

ज्यों-ज्यों आ रहे कामगार, बढ़ रहा केस
जिले में ज्यों-ज्यों कामगार आ रहे हैं, धीरे-धीरे केस बढ़ते जा रहे हैं। स्क्रीनिंग सेंटर पर ही अन्य शहरों से आने वाले लोगोें की बेहतर ढंग से जांच की जा रही है। किसी के संदिग्ध होने पर उसके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। केस सामने आते ही प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। जिन गांवों में केस मिले हैं, उसे सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही एक एक लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। 14 मई को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पाजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। 21 मई को आठ पॉजिटिव मिले।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सभी सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर से आने वाले कामगारों की स्क्रीनिंग बेहतर ढंग से कराने के साथ ही जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं।
जिले में कोरोना के मामले
कुल मामले- 32
एक्टिव मामले- 24
डिस्चार्ज हुए -07
मृतक की संख्या -01,
मेडिकल क्वारंटीन में -335
होम क्वारंटीन में -74362
ये हैं हॉटस्पॉट
रतन पुरवा, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, सरोजनी नगर, नौतनवां, महुआ महुई उर्फ टोला सपही, फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed