फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corona: Negligence increased in educational institutions

कोरोना : शिक्षण संस्थानों में लापरवाही बढ़ी

Tue, 14 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona: Negligence increased in educational institutions
कोरोना : शिक्षण संस्थानों में लापरवाही बढ़ी
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
बेपरवाह नजर आ रहे शिक्षण संस्थान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
-परिषदीय विद्यालय हों या माध्यमिक, विद्यार्थियों व जिम्मेदारों में जागरूकता का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोविड के मामले कम होते ही जिले के शिक्षण संस्थानों में लापरवाही नजर आ रही है। परिषदीय विद्यालय हों या निजी विद्यालय, वहां शिक्षकाें के अलावा बच्चे भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। उनकी यह लापरवाही गंभीर रूप ले सकती है।
कुशीनगर समेत आसपास के जिलों के शिक्षण संस्थानों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद जिले में भी खलबली मची हुई है। परिषदीय विद्यालय हों या निजी विद्यालय, उसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस खबर से चिंतित हैं। कोविड के तीसरे चरण में बच्चों के प्रभावित होने की चर्चा व छात्रा के कोविड पाजिटिव होने से एक बार फिर से अभिभावकों में खौफ है। इसे देखते हुए मंगलवार को परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की स्थिति को देखा तो पता चला कि कोविड के मामले कम होते ही एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में लापरवाही बढ़ रही है। नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाया जा रहा था, इस दौरान न तो शिक्षक ने ही मास्क पहना था और न ही अधिकांश बच्चों ने। वहीं नगर के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी बिना मास्क के विद्यालय आते-जाते दिखे। विद्यालयों में भी थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था नदारद दिखी। ऐसे में यदि समय रहते जिम्मेदारों ने बचाव को लेकर जागरूकता नहीं दिखाई तो एक बार फिर समाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश : प्रभारी बीएसए
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल ने बताया कि विद्यार्थियों को कोविड से बचाने के लिए मास्क पहनने व छह फीट की दूरी का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। यदि कहीं पर इसका पालन नहीं हो रहा है तो यह गंभीर विषय है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी अनिवार्य रूप से बचाव के तौर-तरीकों को लागू कराने पर जोर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा में लगे हैं वालंटियर : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में वालंटियर के रूप में विद्यार्थियों को तैनात करते हुए यह निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी विद्यार्थी को कोई समस्या हो तो उसे तत्काल शिक्षकों को बताएं, जिससे कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से समन्वय स्थापित कर समस्या को दूर कराया जा सके। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर के प्रयोग पर भी जोर दिया जाए।

सूचना पर भेजी जाती है टीम : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड के लक्षण संबंधी सूचना मिलने के आधार पर रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जाती है। यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित आशा व एएनएम को बताई जाए। जानकारी मिलने पर आशा व एएनएम तुरंत संबंधित अधीक्षक या प्रभारी चिकित्साधिकारी को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed