फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cooperative societies will be developed as Dairy and Jan Aushadhi Kendra

Maharajganj News: डेयरी व जन औषधि केंद्र के रूप में विकसित होंगी सहकारी समितियां

Sun, 30 Jul 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies will be developed as Dairy and Jan Aushadhi Kendra
- बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियाें को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने की पहल होगी। चयनित समितियों को डेयरी व जन औषधि केंद्र के रूप में प्रयुक्त करते हुए जहां उसकी आय बढ़ाई जाएगी। वहीं ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने का भी कार्य होगा।

जिले में कुल 96 बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी विकास समिति संचालित होती हैं। इन समितियों की दशा को सुधारने के बाद अब उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर के चिउरहां की समिति पर डेयरी खोलते हुए वहां पर दूध व उससे बनने वाले अन्य उत्पादों को बेचते हुए समिति की आय बढ़ाने का कार्य होगा। इसके लिए समिति ने लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। अगस्त माह से यहां पर नगरीय क्षेत्र के लोगों को दूध व उससे जुड़ी सामग्रियों का विक्रय शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


------------------

इन पांच समितियों पर खुलेगा जन औषधि केंद्र

जिले के जिन पांच समितियों पर जन औषधि केंद्र को खोला जाना है उनमें भुवनी, चौक, लक्ष्मीपुर, चिउरहां व बहदुरी बाजार के भी नाम हैं। इनके खुल जाने से ग्रामीणों व किसानों को रियायत मूल्य पर दवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

जिले के समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व लोगों की मुश्किलों को कम करने के उद्देश्य से निरंतर रूप से पहल की जा रही है। डेयरी व जन औषधि केंद्र का कार्य प्रारंभ होने से जहां उनकी महत्ता बढ़ेगी, वहीं जरूरतमंदों की मुश्किल भी कम होगी।

सुनील कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed