फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Controversy over playing DJ

Maharajganj News: डीजे बजाने को लेकर विवाद

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Controversy over playing DJ
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में ताजियादारों की ओर से डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने मामला शांत कराया। मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को ताजियादार जुलूस के साथ कर्बला की तरफ जा रहे थे। पूर्व में तय नियम के अनुसार नहर पुल से पहले ही ताजियादार डीजे साउंड आदि बंद कर शांतिपूर्वक कर्बला तक जाते हैं, जहां ताजिया दफन किया जाता है। आरोप है कि ताजियादारों का जुलूस मंदिर तक डीजे बजाते हुए पहुंच गया, जिसे देख लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed