फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of community health center incomplete even after eight years

Maharajganj News: आठ साल बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूरा

Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of community health center incomplete even after eight years
अधूरा पड़ा सीएचसी का निर्माण। 
निचलौल। नारायणी नदी और जंगलों से घिरे सोहगीबरवा गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बन रहा 30 बेड का अस्पताल आठ साल बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। 2016 दिसंबर में इसका शुभारंभ किया गया था। इसे तीन साल में पूरा करना था, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते अस्पताल का निर्माण कार्य आठ वर्ष बाद भी अधर में लटका है। सपा सरकार के शासनकाल में ही इस दुर्गम क्षेत्र के मुसहर बस्ती सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर और इनके टोले बाबू टोला, नौका टोला, मुजा टोला, पश्चिम टोला, धर्मपुर, मटियरवा, खुटहवा, दौंनहवा में बसने वाले करीब 50 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इस अस्पताल का प्रस्ताव पास हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2016 के दिसंबर से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से करीब आठ करोड़ की लागत से इसका निर्माण शुरू कर दिया गया, लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता और कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते अभी तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि इसे तीन वर्ष में ही पूरा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ब्रह्मा यादव, राकेश कुमार, अमन श्रीवास्तव, विनोद, लोरिक आदि ने कहा कि अधर में लटके सरकारी अस्पताल पर विकास का वादा करने वाले जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान नहीं है। यही कारण है कि आठ साल बाद भी अधूरे पड़े इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कोई सुधि लेना उचित नहीं समझ रहा है।

अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था कि तीन वर्ष के अंदर अस्पताल का निर्माण कर चालू कर दिया जाएगा है, लेकिन आठ वर्ष बीतने के बाद भी अस्पताल को चालू करना तो दूर इसका निर्माण ही नहीं पूरा हो सका। इस संबंध में कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इसके लिए कौन दोषी है। कब तक अधूरा कार्य पूरा होगा। इसकी जानकारी देने के लिए भी कोई तैयार नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

-------------
अस्पताल का निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
मनोज शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed