फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   construction of animal shed

जिले में 210 पशु शेड का होगा निर्माण

Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
construction of animal shed
जिले में 210 पशु शेड का होगा निर्माण
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत चयनित महराजगंज जिले में मनरेगा योजना से 210 पशु शेड का निर्माण कराया जाएगा। पशु शेड निर्मित कराए जाने से जहां जरूरतमंदों को काम मिलेगा, वहीं रोजगार को भी बढ़ावा देने का प्रयास होगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत चयनित जिलों में रोजगार के अवसर को सृजित करने व उसका लाभ प्रवासी श्रमिकों व जरूरतमंदों को दिलाने की दिशा में प्रयास जारी है। 30 अक्टूबर तक पूरे किए जाने वाले इन कार्यों को लेकर ब्लॉकवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। विभागीय जिम्मेदार आवंटित लक्ष्य के अनुसार संबंधित ब्लॉकों में पशु शेड के निर्माण की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराएंगे तथा जिम्मेदारों को काम भी मुहैया कराएंगे। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा योजना से पशु शेड को बनाए जाने के संबंध में लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिम्मेदार निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य को पूरा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सिसवां में बनेंगे सर्वाधिक 30 पशु शेड
जिले में वैसे तो कुल 210 पशु शेड बनने हैं, मगर इनमें अकेले सिसवां ब्लॉक में 30 पशु शेड बनेंगे। सदर व मिठौरा ब्लॉक में 25-25, परतावल में 20, नौतनवां में 16, बृजमनगंज, पनियरा व घुघली में 15-15, फरेंदा में 14, निचलौल में 13, लक्ष्मीपुर में 12 व धानी में 10 पशु शेड का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed