फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of 12 new bridges in place of the dilapidated bridges of Maharajganj canal has started.

Maharajganj News: महराजगंज रजवाहा के जर्जर पुलों की जगह 12 नए का निर्माण शुरू

Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of 12 new bridges in place of the dilapidated bridges of Maharajganj canal has started.
महराजगंज रजवाहा पर स्थित तेंदुअहिया गांव के पास नया पुल निर्माण के लिए खोदाई काम शुरू।
निर्माण में छह करोड़ रुपये की आएगी लागत, शासन ने आधी धनराशि किया जारी
विज्ञापन

इन पुलों के बनने से बैदा, तेंदुअहिया और झुलनीपुर क्षेत्र के हजारों लोग होंगे लाभान्वित
खुटहां बाजार। सदर तहसील में महराजगंज रजवाहा पर 12 जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलों के स्थान पर नए पुलों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। छह करोड़ की लागत से बनने वाले इन पुलों का निर्माण पूरा होने से बैदा, तेंदुअहिया और झुलनीपुर के आसपास के हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। शासन की ओर से आधी धनराशि मिलने के साथ ही सिंचाई विभाग खंड प्रथम ने निर्माण के लिए गड्ढों की खोदाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इन गांवों को जोड़ने वाली रजवाहा पर बने पुल करीब पांच वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े थे। पुलों के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से किसानों के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार लोगों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ता था। करीब दो वर्ष पहले इन पुलों के निर्माण के लिए शासनस्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गई थी। मगर धन आवंटन में देरी होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब होली से पहले शासन ने लागत की आधी धनराशि जारी कर देने से निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज हो गई है। आधी धनराशि बाद में जारी की जाएगी। जल्द ही पिलर और ढांचे का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के निवासी राजेंद्र तिवारी, मनोज साहनी, गोलू गुप्ता, ब्रह्मानंद धारिया, विवेक कुमार, संतोष कुमार और अजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नया पुल बनने से क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जब पानी भरने के कारण टूटे पुलों से गुजरना जोखिम भरा हो जाता था। कई बार दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। ऐसे में नए पुलों का निर्माण न केवल सुविधाएं बढ़ाएगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

वर्जन

महराजगंज रजवाहा पर कुल छह करोड़ की लागत से 12 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सभी पुराने और जर्जर पुलों के स्थान पर नए पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी स्थलों पर खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी।
- जय हिंद भारती, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed