Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction has been carried out in Nehru Nagar, which will provide relief from the problem of waterlogging.

Maharajganj News: 12 लाख से बनी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण

Sun, 15 Nov 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Construction has been carried out in Nehru Nagar, which will provide relief from the problem of waterlogging.
महराजगंज। शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नेहरू नगर में करीब 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यह निर्माण 15वें वित्त आयोग की धनराशि से रामदुलारे के मकान से जयप्रकाश के मकान तक कराया गया है। सड़क और नाली बनने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, बारिश के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सभी वार्डों में जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, सभासद ब्रज किशोर सिंह, जलकल लिपिक अखिलेश पांडेय, महमूद खान, ठेकेदार असफाक खान, सफाई नायक गोबरी, इंद्रासन, विनोद गौतम, दुर्गेश खरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed