{"_id":"67feab16a15cb3fe85010487","slug":"connectivity-roads-will-improvewaiting-for-inauguration-of-two-bridges-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146960-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुधरेंगे संपर्क मार्ग...दो पुलों के उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुधरेंगे संपर्क मार्ग...दो पुलों के उद्घाटन का इंतजार
Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सड़कों की दशा तेजी से सुधर रही है। करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर 11 सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार किया जाएगा। इससे तीन लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।
वहीं दूसरी ओर दो पुल बनकर तैयार हो गए हैं। इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में बदहाल हो चुकी 11 सड़कों का कायाकल्प होगा। इसके लिए टेंडर जारी हुआ है। इन सड़कों पर कुल 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। शासन स्तर से इन सड़कों की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसमें बांड बनाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इन सड़कों की स्थिति करीब तीन वर्षों से खराब है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण दिनेश, आलोक, संजय, मदन सिंह, कुलदीप वर्मा, संतोष सिंह, अजय कुमार आदि का कहना है कि सड़क मरम्मत की सूचना मिलने के बाद खुशी है। करीब तीन वर्षो से खराब सड़कों की वजह से परेशानी हो रही है।
उधर पट्टे चौराहा से मौलागंज मार्ग पर स्थित गिरगिटिया खोरनइया नाला और पट्टे चौराहा मार्ग पर खोरनइया नाले पर दो अलग-अलग पुलों के निर्माण कार्य पूरा हो चुके हैं और इनसे आवागमन शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से दोनों पुलों के उद्घाटन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। चौरी चौराहा से मौलागंज मार्ग पर स्थित खोरनइया नाले पर पुल का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था।
जो छह माह पहले ही पूर्ण हो गया है। इस पुल के निर्माण में कुल 1.88 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस पुल से आवागमन चालू होने से मुजुरी, रामनगर, औरहिया, अड़बड़हवा, नरकटहा, मंसूरगंज, रतनपुरवा, हरखपुरा, अहिरौली सतगुर, लक्ष्मीपुर, रानीपुर, बेनीगंज, देवीपुर, अक्टहवा, डोमरा आदि गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय, जिला अस्पताल, दीवानी न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में काफी आसानी हो गई है। ग्रामीण सतीश, दिलीप, पिंटू, गंगा पासवान, राम लखन आदि ने बताया कि पहले इस पुल की स्थिति बेहद जर्जर हो गई थी और यहां से आवागमन जोखिम भरा था।
पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके आवागमन करना पड़ता था, लेकिन अब नया पुल बनने से सफर न केवल सुरक्षित हुआ है, बल्कि समय और ईधन की भी बचत हो रही है। खोरनइया नाले पर पुल का निर्माण करीब पांच माह पहले पूर्ण हो चुका है। इस पुल के निर्माण में 1.62 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
अब इस पुल से होकर कुआंचाप, जंगल बड़हरा, गांगी बाजार, भवानीपुर, बहरामपुर, गोनहा, हरिरामपुर, डिंगुरी, हेमछापर, धनखरी, हसखोरी, सोहास, मौलागंज, अनंतपुर, बेनीगंज, रतनपुरवा, रामपुर, देवीपुर, मंसूरगंज सहित कई गांवों के हजारों लोगों का आवागमन आसान हो गया है।