{"_id":"61bb85d5c98b2111a77582b1","slug":"congressmen-demonstrated-maharajganj-news-gkp42014232","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से कार्यकर्ताओं में आक्रोश
महराजगंज। लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को दिनदहाड़े मौत की नींद सुला दिया गया। आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी, लेकिन केन्द्रीय गृह राज् मंत्री ने अब तक पद से इस्तीफा नहीं दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के पुत्र को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। जब तक अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया जाएगा, तब तक जांच सही से नहीं हो पाएगी। इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, नूर आलम, दिलीप निषाद, विधि नारायण वर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, आफताब सिद्दीकी, अभिमन्यु, विनोद कुमार सिंह, अकील शेख, अफजल अब्बासी, अजय सिंह, वीरा जबीर, रमाकांती त्रिपाठी, जयकरन आदि मौजूद रहे।