{"_id":"67798c0e582f01e5930f013c","slug":"complete-solution-is-not-being-achieved-due-to-repeated-rounds-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139770-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बार-बार लगा रहे चक्कर पर नहीं हो रहा संपूर्ण समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बार-बार लगा रहे चक्कर पर नहीं हो रहा संपूर्ण समाधान
Sun, 05 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील में आयोजित हुआ। यहां ठंड में दूर-दराज से पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ज्यादातर को निस्तारण का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। इसमें कई लोग ऐसे रहे, जो चार से पांच बार शिकायत कर चुके हैं। उनकी समस्या के निस्तारण का हर बार आश्वासन ही मिलता है।
जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सदर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। डोमर गांव के धर्मदेव ठंड में किसी तरह से सदर तहसील में पहुंचे। उन्होंने बहुत उम्मीद थी की आस उनकी मुश्किल दूर हो जाएगी। उन्होंने प्रार्थना देकर बताया कि बीते छह महीनों से चकमार्ग पर कब्जा खाली कराने के लिए अधिकारियों का चक्कर काट रहा हूं। कई बार लेखपाल को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हट सका है। इनकी समस्या को निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया।
शहर के अमरूतिया मोहल्ले के रामशकल ने बताया कि 2022 में परसा गिदही में 30 डिस्मिल जमीन बैनामा लिया था ,जमीन मालिक ने ही खारिज दाखिल में ही आपत्ति दाखिल कर दिया। इसके बाद 2024 अप्रैल में खारिज दाखिल हुआ, लेकिन कब्जा जमीन मालिक का है। कई बार शिकायत पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 6 लाख 30 हजार में जमीन ली गई।
विज्ञापन
रकम खर्च करने के बाद जमीन की उपयोग करने के लिए नहीं मिल रहा है। इसी तरह से चौपरिया की नूरेसा खातून ने अपनी समस्या से संबंधित अर्जी दी। उन्होंने बताया कि 12 डिस्मिल जमीन हैं जिसपर पटीदारों ने कब्जा कर लिया है। जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर गबडुवा का रहने वाला एक व्यक्ति खेत रेहन लेकर कब्जा दिलाने के नाम पर 48 हजार रुपया ले लिया।बीते पांच साल से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं।
बरगदवा माधोपुर के रहने वाले चंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि बीते एक महीने से बिजली विभाग का चक्कर काट रहा हूं। हर महीने बिजली का बिल जमा किया जाता हैं लेकिन दिसंबर महीने में दो महीने का बिल जोड़ कर 7 हजार 440 आ गया है। विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली विभाग के दफ्तर में जाने पर कोई ठीक से बात सुनता नहीं गै। इन लोगों ने अलावा अन्य लोगों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण कराने की मांग की।