{"_id":"6672fd6956ea9f9b28074357","slug":"complete-flood-protection-work-on-time-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125005-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समय से पूरा कर लें बाढ़ से बचाव के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समय से पूरा कर लें बाढ़ से बचाव के काम
Wed, 19 Jun 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य के साथ महाव और विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महाव नाले का 08.00 किमी से 08.700 किमी तक का निरीक्षण किया। उन्होंने महाव नाले की सिल्ट सफाई, कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अन्य बाढ़ निरोधक कार्यों की जानकारी ली। नाले की बाढ़ से जंगल क्षेत्र के गांवों को सुरक्षित करने के लिए कंटुअरिंग करने के लिए वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन इंडो–नेपाल को सीमा के निकट निर्माणाधीन पुल के नीचे से मलबा को हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धानी ब्लॉक में बेलसड़ रिगौली तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंध के संवेदनशील बिंदुओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम फरेंदा को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ निरोधक समस्त कार्य बाढ़ से पूर्व विभाग पूर्ण कर लें। साथ ही तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ की स्थिति में प्रभावित गांवों में सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां भी समय से सुनिश्चित करें। इस दौरान नौतनवा एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, सहायक अभियंता आमोद कुमार, जेई राधे मोहन आदि मौजूद रहे।