फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint of occupation of the road

रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत

Sat, 30 Dec 2017 12:56 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 30 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Complaint of occupation of the road
रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शुक्रवार को निचलौल ब्लाॅक के बूढ़ाडीह कला गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की अगुआई में डीएम से मिलकर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ गांव में बने खड़ंजा मार्ग को तोड़कर अपनी जमीन में मिलाने का आरोप लगाया। लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की जांच कराने तथा आरोपी के खिलाफ की मांग की।
विज्ञापन


 डीएम से शिकायत करने पहुंचे लोगों ने डीएम से खड़ंजा की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की। ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि जिस रास्ते की जमीन पर कब्जा किया गया है, उसी पर खड़ंजा बनाने की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी व्यकि्त उस जमीन को अपना बताते हुए खड़ंजा कार्य में अवरोध पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन


 प्रधान का यह भी कहना था कि गांव के लोगों के लिए सड़क का निर्माण जरूरी है। उन्होंने आरोपी पर सड़क की जमीन पर कब्जा कर रास्ते को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को दिए गए ज्ञापन में आवागमन सुचारु करने के लिए  रास्ते की जमीन से कब्जा हटवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंजर की जमीन पर आने जाने के लिए कच्चा रास्ता है। इसी जमीन के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उस कच्चे रास्ते पर अब खड़ंजा कार्य कराने की कोशिश की जा रही है तो कब्जा करने का आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाता है। जबकि खड़ंजा मार्ग बन जाने से गांव के लोगों आवागमन में सुविधा होती। इस मौके पर पंकज मिश्रा, राधेश्याम, भोला गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रभु नाथ, उमाशंकर, गजाधर, बुद्ध, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed