फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Competition for admission to 35 MBBS seats

Maharajganj News: एमबीबीएस की 35 सीट पर प्रवेश के लिए होड़

Fri, 27 Sep 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Sep 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Competition for admission to 35 MBBS seats
महराजगंज। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग में 115 सीटें भर गईं। शेष 35 सीटों पर प्रवेश के लिए होड लगी है। कॉलेज में प्रत्येक दिन पूछताछ के लिए 500 फोन आ रहे हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह से दूसरी काउंसिंलिंग के जरिए नामांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल में इस बार मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। इसे देखते हुए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नामांकन पूरा होने के बाद शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा। मेडिकल काॅलेज में वर्तमान में इलाज की सुविधा मिल रही है। मेडिकल काॅलेज में नामांकन सेल से जुडे़ कर्मियों के अनुसार, नागालैंड, कोलकाता, त्रिपुरा, महाराष्ट्र हिमांचल, बिहार से अधिक फोन आ रहे हैं। सीटे कम रह गई हैं।
विज्ञापन


इस वजह से मेरिट हाई रहेगा। काॅलेज में बेहतर सुविधा को देखते हुए यहां नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ लगी है। पीपीपी मोड पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सत्र 2024 में एमबीबीएस के छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे। जूनियर रेजिडेंट 76, सीनियर रेसिडेंट 38, असिस्टेंट प्रोफेसर 53, एसोसिएट प्रोफेसर 22, प्रोफेसर-29, साइकोलॉजिस्ट एक, सांख्यिकी अधिकारी एक की तैनाती है। अब तक 220 स्टाफ की तैनाती हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थियेटर, पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी, सभी विभागों के उच्च स्तरीय प्रयोगशाला के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गहलौत ने बताया कि नामांकन प्रकिया चल रही है। दूसरी काउंसिलिंग पूरी होने पर सीट भर जाएगी। तय समय से बेहतर ढंग से पढ़ाई शुरू होगी। अत्याधुनिक संसाधनों से मेडिकल काॅलेज लैस है। मेडिकल काॅलेज परिसर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से लैस है। मेडिकल में 150 सीटों पर प्रवेश हो रहा है। महज 35 सीटे शेष रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed