फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community toilets in a dilapidated condition due to lack of cleanliness

Maharajganj News: सफाई के अभाव में सामुदायिक शौचालय बदहाल

Sun, 30 Nov 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Community toilets in a dilapidated condition due to lack of cleanliness
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपरहिया का सामुदायिक शौचालय साफ-सफाई के अभाव में बदहाल हो गया है। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। देखरेख के अभाव में सामुदायिक शौचालय के दीवारों के प्लास्टर टूट कर गिर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक शौचालय की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। ग्रामीण अखिलेश, रामसमुझ, दिनेश और अजय आदि का कहना है कि शौचालय की हालत ऐसी है कि उसका इस्तेमाल करना बीमारियों को न्योता देने जैसा है। साफ-सफाई नहीं होने के कारण अगल-बगल रहने वाले लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि शौचालय की सफाई व देखरेख के लिए समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, अगर गंदगी पाई गई, तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed