फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community toilet remains closed, people go to defecate in the open.

Maharajganj News: बंद रहता है सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच को जा रहे लोग

Fri, 26 Jul 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Community toilet remains closed, people go to defecate in the open.
सिंदुरिया। मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में ताला लटका है। ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। पड़ताल में अधिकांश के गांवों में सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुंडेरा कला सामुदायिक शौचालय बंद मिला है। वहां मौके पर पानी टंकी व बिजली कनेक्शन नहीं है। ग्रामवासी खुश्बुद्दीन, विजय कुमार, नगीना देवी, उपेन्द्र व रमेश ने बताया कि शौचालय खुलता नहीं है। खुले में शौच जाना पड़ता है। इसी प्रकार पिपरा नारायण में बना सामुदायिक शौचालय बंद मिला जहां अभी तक पानी टंकी व बिजली कनेक्शन नहीं है और नहीं खुलता यहां तक किसी केयर टेकर या किसी का नंबर शौचालय भवन पर नहीं लिखवाया गया है। ग्रामवासी जगलाल कैलाश व साधु एवं अभय ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों के मुख्य गेट पर ताला बंद होने से कोई अन्दर नहीं जाता। मुजहना बुजुर्ग में शौचालय शो पीस बन कर रह गया है। सामुदायिक शौचालय कभी खुलता ही नहीं है। यहां पर भी पानी टंकी, बिजली कनेक्शन व हैंडपंप नहीं है। टंकी का ढक्कन खुला हुआ है। ग्रामीण दिलीप, राजेश व विपिन ने बताया कि शौचालय खुलता ही नहीं है। जबकि नियम की बात करें तो सामुदायिक शौचालय के खुलने का समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 8 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed