फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Commercial supplies stalled...hotels and dhabas on the verge of closure

Maharajganj News: काॅमर्शियल की सप्लाई ठप...बंद होने की कगार पर होटल व ढाबे

Fri, 13 Mar 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Commercial supplies stalled...hotels and dhabas on the verge of closure
नौतनवा में चक्का जाम कर हंगामा करतीं महिलाएं एवं लोगों को समझाती पुलिस। 
फास्ट फूड व बिरयानी सेंटर घरेलू गैस से संचालित
विज्ञापन

चार से पांच में दिनों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिले तो बंद हो जाएंगे कई होटल, ढाबे और फास्ट फूड की दुकानें
महराजगंज। एलपीजी सिलिंडर को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच जनपद में काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पिछले चार दिन से ठप पड़ी है। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से जनपद के होटल, ढाबे, फास्ट फूड विक्रेता और रेस्टोरेंट घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकांश संचालकों का कहना है कि चार से पांच दिनों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो दुकान बंद करना पड़ सकता है।
महराजगंज इंडेन संचालक सहित कुल छह एलपीजी एजेंसी धारकों के अनुसार, मार्च में क्षेत्रीय कार्यालयों से कॉमर्शियल सिलिंडर आए ही नहीं। पहले के बचे सिलिंडर से आपूर्ति व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया गया लेकिन पिछले दो दिन से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। नगर में होटल संचालित करने वाले शांतनू जायसवाल ने बताया कि जनपद में सिर्फ उनका होटल ही थ्री स्टार है। अभी चार दिन की गैस उपलब्ध है लेकिन इससे पहले आपूर्ति नहीं बहाल हुई तो मजबूरी में होटल बंद करना पड़ेगा। एक अन्य रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि एक सप्ताह के लिए अभी गैस उपलब्ध लेकिन शीघ्र समस्या नहीं समाप्त हुई तो कारोबार बंद करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कुछ फास्ट फूड संचालक घरेलू गैस का उपयोग करते देखे गए। पूछने पर संचालकों ने बताया कि दुकान का काॅमर्शियल सिलिंडर खाली होने के कारण घर का घरेलू गैस सिलिंडर मंगाना पड़ा। दुकान चलाने की मजबूरी में ऐसा करना पड़ा। यदि शीघ्र आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो दुकान बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग बढ़ी तो महंगा हो गया कोयला
खाड़ी मुल्कों में चल रहे संघर्ष का असर जनपद के लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। होर्मुज जल डमरू मध्य की राह प्रभावित होने के कारण एलपीजी की आपूर्ति घटी है। इस वजह से लोगों को अघोषित किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सिलिंडर की मची अफरातफरी के बीच दबे पांव कोयले की मांग बढ़ गई है। एक सप्ताह के भीतर भारतीय क्षेत्र के कोयले की कीमत में 1500 से 2000 रुपये प्रति टन तो अमेरिका व इंडोनेशिया से आने वाले कोयले के दाम में पांच से सात हजार रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। कोयले की महंगाई के कारण होटलों व ढाबों में कोयला सुलगाना महंगा हो गया है।
बढ़ गई इंडक्शन की बिक्री
गैस सिलिंडर मिलने में हो रही परेशानी के कारण बिजली से संचालित होने वाले इंडक्शन की बिक्री बढ़ गई है। मुख्यालय से फरेंदा हाईवे पर इलेक्ट्रिक आइटम का शोरूम संचालित करने वाले बड़े कारोबारी सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से इंडक्शन की बिक्री में उछाल आया है। फुटकर व्यापारियों को बिक्री करने वाले सुमित ने बताया कि पहले प्रतिदिन 10 से 15 इंडक्शन की बिक्री होती थी लेकिन अब यह बढ़कर 50 से 60 के बीच पहुंच चुकी है। 1200 से 1500 की रेंज वाले इंडक्शन की बिक्री अधिक हो रही है।

वर्जन
जनपद में गैस की समस्या नहीं है। घरेलू गैस की तो बिल्कुल ही नहीं, जिनकी बुकिंग 21 दिन पहले हुई उनका सिलिंडर एजेंसी संचालक पहुंचा रहे हैं। सिर्फ काॅमर्शियल सेवा थोड़ी प्रभावित है लेकिन आज शाम तक इसे भी दुरुस्त करा लिया जाएगा। काॅमर्शियल सिलिंडर के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों से वार्ता की गई है।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed