फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Comments against CM on social media

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ की टिप्पणी

Sun, 10 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Comments against CM on social media
महराजगंज। शनिवार को परतावल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के तथाकथित जिला उपाध्यक्ष का फेसबुक पर एक कमेंट वायरल हुआ है, जिसमें सीएम पर टिप्पणी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, उक्त व्यक्ति का पार्टी में कोई पद नहीं है। कुछ लोग फर्जी भाजपा नेता बनकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तथाकथित एक जिला उपाध्यक्ष ने सीएम पर कमेंट किया है। वायरल पोस्ट में एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री व दूसरी तरफ अकबरूद्दीन ओबैसी की फोटो लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित का पार्टी में कोई पद नहीं है। पार्टी से निष्कासित अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा ने कई लोगों को पदाधिकारी बनाया था। वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा की कमेटी भंग है। इसके बाद भी कई भाजपा नेता बनकर घूम रहे हैं। बतादें कि दुष्कर्म, हत्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा पार्टी से निष्कासित है। वह संतकबीर नगर की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed