{"_id":"6582dd9a2faa63605a005ee1","slug":"collision-between-ambulance-and-bolero-three-youth-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12065-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एंबुलेंस व बोलेरो में टक्कर, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एंबुलेंस व बोलेरो में टक्कर, तीन युवक घायल
Wed, 20 Dec 2023 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में मंगलवार की देर रात एंबुलेंस व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक घायल हो गए।
कप्तानगंज से परतावल की ओर आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस अभी परतावल बाजार चौराहे पर पहुंची थी कि पुरैना से पिपराइच की ओर जा रही बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बोलेरो पलट गई और घिसटते हुए एक दुकान में घुस गई। हादसे में बोलेरो में सवार सलमान 29, सिराजुल 22, आदिल 22 को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि घायलों का इलाज चल जा रहा है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद