{"_id":"6893aaeee12df88cf10259bb","slug":"college-gave-expulsion-notice-to-15-students-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156579-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काॅलेज ने 15 छात्रों को दिया निष्कासन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काॅलेज ने 15 छात्रों को दिया निष्कासन का नोटिस
Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान शिक्षक को सेवा मुक्त किये जाने पर कुछ विद्यार्थियों ने हंगामा एवं तोड़फोड़ किया था। इस मामले में विद्यालय प्रधानाचार्य ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं 15 छात्रों को निष्कासन का नोटिस दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन के शिकायती पत्र में कहा गया है कि विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विहार के मधुबनी निवासी नंदन सिंह को प्रबंध समिति ने विद्यालय से निष्कासित कर दिया था।
इसके बाद से उन्होंने कुछ छात्रों के साथ संगठित योजना बनाकर विद्यालय परिसर में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अराजकता एवं तोड़फोड़ कराया गया।
प्रधानाचार्य की व्यक्तिगत कार कैमरे, ऑफिस, फर्नीचर के साथ विद्यालय के दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया व प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह पर हमले का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
अभी भी विद्यालय प्रबंधतंत्र को फोन व सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों की ओर से धमकाया जा रहा है तथा विद्यालय में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संदर्भ में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।