फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold reduced the heat of the sun, people hid in their homes

Maharajganj News: ठंड ने कम की सूर्य की गर्मी, घरों में दुबके लोग

Sat, 04 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cold reduced the heat of the sun, people hid in their homes
महराजगंज। सूर्य की गर्मी को ठंड ने कम कर दिया है। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को दिन में तीन बजे के बाद से ही गलन भरी ठंड होने लगी। सूर्य के डूबते-डूबते लोग घरों में कैद होना ही मुनासिब समझे, जिनको बहुत जरूरत थी वही बाहर निकले।
विज्ञापन

बर्फीली हवा के चलते गलन बढ़ गई है। बाइक चलाने वालों के हाथ दस्ताने के बाद भी अकड़ने लगे थे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा के कारण वायुमंडल कोहरे की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

लैंप पोस्ट के नीचे खड़े लोग भी नहीं दिख रहे थे। सुबह सात बजे तक दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन चालक फाग लाइट जलाकर आने-जाने को मजबूर हुए। 10 बजे के बाद धूप का प्रभाव कुछ बेहतर हुआ, लेकिन धूप की गर्मी सिर्फ दोपहर दो बजे तक ही महसूस हुई। इसके बाद से ठिठुरन में इजाफा होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि धूप खिलने पर एक से दो घंटे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में विशेष परिवर्तन और कोहरे में कमी आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed