{"_id":"658ebccfca7aad6bd00acc60","slug":"cold-increases-avoid-morning-walks-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12718-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़ी ठंड, सुबह की सैर से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़ी ठंड, सुबह की सैर से करें परहेज
Fri, 29 Dec 2023 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दो दिनों से कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। ऐसे में हृदय रोग, शुगर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ितों को डॉक्टर ज्यादा सुबह टहलने के लिए मना कर रहे हैं। कोहरे में टहलना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल की ओपीडी में आने पर डॉक्टर बचाव का सुझाव दे रहे हैं। अधिकतम पारा 24 तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
दिसंबर बीतने के साथ भले ही दिन और रात का तापमान अधिक बना हुआ है, लेकिन भोर में घना कोहरा छाने लगा है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे ने टहलने वाले लोगों की समस्या बढ़ा दी है। शाम को हवाएं चलीं तो गलन बढ़ गई। सर्दी के मौसम में सुबह की सैर को लेकर डॉक्टरों ने परहेज करने की सलाह दी है। सुबह के समय नसों में खून का प्रवाह धीमा रहता है, जिससे दौड़ना या कठिन परिश्रम से हार्ट अटैक या ब्रेन अटैक होने की आशंका बढ़ जाती है। शुक्रवार की सुबह शहर के आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला।
केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. एसएम रफीक ने बताया कि सर्दियों में हार्ट अटैक के ज्यादा मामले बढ़ जाते हैं, क्योंकि शारीरिक गतिविधि कम होने व कोलेस्ट्रोल से भरपूर डाइट अधिक लेने से धमनियों में क्लाटिंग हो जाती है, जो हार्ट अटैक या डिजिज की आशंकाओं को बढ़ा देती है। ठंड में पानी भी कम पिया जाता है, जिससे नसें सिकुड़ने लगती हैं। इस कारण हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक वाले जल्दी जाने की बजाए सिर पर कैप, हाथों में दस्ताने व पैरों में मोजे पहनें। गर्म भोजन करें। महिलाएं घरेलू कार्यों में गर्म पानी का उपयोग करें।
विज्ञापन
ठंड से कांपे तीमारदार, फर्श पर गुजारे वक्त
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने फर्श पर बैठकर वक्त गुजारा। परिसर में जल रहे अलावा के पास कुछ लोग बैठक कर वक्त गुजार रहे थे। स्टेशन पर भी अलाव के पास कुछ लोग बैठे नजर आए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में 20 स्थानों पर अलाव का इंतजाम है। जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर अलाव जलाने का प्रयास किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए रैन बसेरा तैयार है। जरूरतमंदों को ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। अस्पताल, बस स्टेशन व टैक्सी समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव जल रहे हैं।
ठंड बढ़ने के साथ ही सजा ऊनी कपड़ों का बाजार
महराजगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार सज गया है। लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह शाम ठंड अधिक होने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। ऐसे में कपड़ा बाजार में उछाल देखने को मिला। नए डिजाइन में आए कपड़े ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों की माने तो ऊन खरीदकर स्वेटर बुनने के बजाय ग्राहक रेडीमेड ज्यादा पसंद कर रहे हैं। टोपी व मफलर अलग-अलग डिजाइनों के काफी पसंद किए जा रहे हैं।