फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coconut water is a treasure of good health, benefits are miraculous

Maharajganj News: नारियल पानी अच्छी सेहत का खजाना, फायदे चमत्कारी

Sun, 03 Sep 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Coconut water is a treasure of good health, benefits are miraculous
नारियल पानी अच्छी सेहत का खजाना, फायदे चमत्कारी
डाइटीशियन भी नारियल पानी को शरीर को फायदेमंद करार दे रहे, 50 से 60 रुपये की दर से बिक रहा है नारियल
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रहा नारियल पानी पीने का क्रेज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नारियल पानी अच्छी सेहत का खजाना होता है। इसके फायदे चमत्कारी होते हैं। कई बीमारियों में यह गजब का फायदा पहुंचाता है। नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स, लॉरिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक सेहत के दोस्त माने जाते हैं। डाइटीशियन भी नारियल पानी को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बता रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं में नारियल पानी पीने का क्रेज बढ़ गया है। बाजार में इस समय 50 से 60 रुपये की दर से नारियल बिक रहा है।
नारियल पानी पीने का चलन काफी पुराना है, लेकिन कोरोना काल से इसका सेवन तेजी से बढ़ा है। गर्मी के मौसम में इससे शरीर को बहुत फायदा होता है। उल्टी-दस्त होने में नारियल का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसमें बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं। नारियल पानी पीने से अधिक कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करता है। इससे शरीर तरोताजा रहता है। किडनी में पथरी को रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी होता है। किडनी में पथरी होने पर नारियल पानी दवा का काम करता है। नारियल पानी से शरीर को टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। डॉ. डीसी कुशवाहा कहते हैं कि आज के समय में युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं। इसलिए कोल्ड िंड्रक की बजाए नारियल पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। शहर में हर जगह यह सामान्य तौर पर दिख जाता है।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए फायदेमंद
इस समय जिले में बुखार का प्रकोप है। आए दिन बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ते ही नारियल पानी की मांग बढ़ जाती है। प्लेटलेट्स गिरने पर चिकित्सक मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने में नारियल पानी काफी सहायक होता है।

डॉ. केपी सिंह, सदर सीएचसी अधीक्षक
-----------------------------
जिम जाने वाले युवा कर खूब पीते हैं नारियल पानी
■ जिम जाने वाले युवा नारियल पानी खूब पीते हैं। उनका मानना है कि नारियल पानी से उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में युवा खूब नारियल पानी पीते हैं।
■ इस समय बाजार में पैकेट बंद नारियल पानी भी उपलब्ध है। युवा इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं। युवा प्यास बुझाने के लिए इसे खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
---------------------------------
नारियल पानी में उचित मात्रा में विटामिन, मिनरल्स होते हैं। एंटीआक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक मौजूद होते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर हाइड्रेट रहता है और ग्लूकोज का स्तर भी नार्मल रहता है। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी- वायरल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है। ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। वजन भी कम करता है।
• कीर्ति, पोषण विशेषज्ञ, आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed