फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO withheld the salaries of one doctor each from Purandarpur and Babu Paisia.

Maharajganj News: सीएमओ ने पुरंदरपुर व बाबू पैसिया के एक-एक डॉक्टर का वेतन रोका

Wed, 05 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
CMO withheld the salaries of one doctor each from Purandarpur and Babu Paisia.
सीएमओ के निरीक्षण में अस्पतालों में रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं में मिलीं खामियां
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को छह प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पीएचसी पुरंदरपुर व पीएचसी बाबू पैसिया के डॉक्टर का वेतन रोकते हुए दोनों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट, एसएलए, नर्स और अन्य कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि चिकित्साधिकारी डॉ. सैय्यद जीशान हाशमी तथा एएनएम मंजू देवी अनुपस्थित पाई गईं। वार्ड बॉय अजय कुमार भी एक अगस्त से लगातार अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी, छत पर झाड़ियां उगी थीं, दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इसके अलावा बाउंड्रीवाल टूटी हुई थी और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त मिली। सीएमओ ने मुख्य गेट को मुख्य सड़क की ओर खोलने, गेट पर फाइबर का पर्दा लगाने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, जननी सुरक्षा योजना का समय से भुगतान करने तथा बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए आगणन तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले डॉ. सैय्यद जीशान हाशमी का वेतन रोकते हुए उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण सीएमओ ने मांगा।
इसके बाद सीएमओ के बाबू पैसिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में डॉ. प्रवीण कुमार राय अनुपस्थित मिले। उनका मोबाइल भी बंद मिला। सीएमओ ने उनका वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के सामने बने गड्ढे को भरने तथा टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए।
धौरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में अस्पताल परिसर के भीतर झाड़ियां मिलीं, जिन्हें तत्काल कटवाने के निर्देश दिए गए। सफाईकर्मी की ड्यूटी दो केंद्रों पर लगी होने पर उसे पूरे सप्ताह धौरहरा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। यहां भी बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त मिली। निरीक्षण के समय ओपीडी में केवल आठ मरीजों का उपचार किया गया था। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के निवास सुनिश्चित करने और भविष्य में अनुपस्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बरगदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नवनीत झा अनुपस्थित मिले। निरीक्षण होने तक वहां पर 16 मरीजों का उपचार होना पाया गया था। निरीक्षण के अंतिम चरण में गड़ौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ ने पाया कि भवन की छत से पानी टपक रहा है, जिससे दवाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

वर्जन
स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन बाधित कर दिया गया है। सभी संबंधित अधीक्षकों को सात दिन के भीतर कमियों का निराकरण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed