फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO conducted a surprise inspection of CHC Partawal.

Maharajganj News: सीएचसी परतावल का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
CMO conducted a surprise inspection of CHC Partawal.
परतावल। शनिवार की देर शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी रजिस्टर, इमरजेंसी कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाओं के रख-रखाव, स्टोर रूम तथा महिला विंग की गहनता से जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण को नियमित व पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। महिला विंग के निरीक्षण के दौरान भर्ती प्रसूताओं से सीएमओ ने बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। ठंड के मौसम को देखते हुए उन्होंने प्रसूताओं को ठंड से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था, पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराने और साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद यादव, फार्मासिस्ट ससबिंद मिश्रा, प्रभु, इम्तियाज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed