{"_id":"65df56c589acc3f9280a5f33","slug":"cm-virtually-inaugurated-the-newly-constructed-building-and-barracks-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116758-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवनिर्मित भवन व बैरक का सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवनिर्मित भवन व बैरक का सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण
Wed, 28 Feb 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नवनिर्मित भवन व बैरक का वर्चुअली लोकार्पण किया। थाना घुघली, कोठीभार, महिला थाना, साइबर थाना में नवनिर्मित आरक्षी बैरक/हास्टल व विवेचना कक्ष का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
वर्चुअली लोकार्पण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घुघली बीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के रहने के लिए थानों पर हॉस्टल/बैरक एवं एक-एक विवेचना कक्ष का निर्माण किया गया है, जिसका वर्चुअली मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इससे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आने वाले फरियादियों को भी काफी राहत मिलेगी। नवनिर्मित भवन के उद्घाटन से थाना परिसर में विवेचना के कार्यों में काफी सहूलियत होगी तथा कार्मिकों के रहने की व्यवस्था बेहतर होगी। विवेचना कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं (कम्प्यूटर, इंटरनेट) से लैस रहेगा। संवाद