फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Arogya mela organised in 40 health centre

आरोग्य मेले में सेहत की जांच कराने पहुंचे लोग

Sun, 24 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM Arogya mela organised in 40 health centre
जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लोग अपने रोग की इलाज कराने पहुंचे। उन्हें डॉक्टरों ने समुचित परामर्श देने के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सलाह दी। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्र पर अरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
1556 लोग मेले में पहुंचकर सेहत की जांच कराए। सदर क्षेत्र के कृत पिपरा उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ.केपी सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संयमित दिनचर्या रखने के साथ ही संतुलित भोजन करें। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव का सुझाव भी दिया। जिले में अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराएं।
विज्ञापन

परतावल ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगलपुर, हरपुर तिवारी व श्यामदेउरवां में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा व लोक विद्या पीठ नगर में रविवार को आयोजित हुई जिसमें करीब 162 लोगों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में 697 पुरूष, 674 महिला एवं 185 बच्चों के सेहत की जांच हुई। वहीं 90 गोल्डन कार्ड बनाया गया। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सचेत किया किया। मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जनपद इन दिनों कोरोना मुक्त हो गया है। दो दिन से न तो कोई केस मिल रहा है, न ही सक्रिय केस है। रविवार को भी जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक 12,440 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 12,299 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालों की संख्या 140 है। 958 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed