{"_id":"67c4ac219e79716c6002b5ac","slug":"cluster-of-farmers-will-be-formed-for-natural-farming-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143812-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का बनेगा क्लस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का बनेगा क्लस्टर
Mon, 03 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि विभाग जनपद के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। नेशनल मिशन फॉर नैचुरल फार्मिंग के लिए अप्रैल से विभाग काम शुरू करेगा। अभियान के तहत हर ब्लॉक में 50-50 इच्छुक किसानों का क्लस्टर तैयार किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण और संसाधन विभाग मुहैया कराएगा।
जिले में गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग किसानों को क्लस्टर से जोड़ा जाएगा। क्लस्टर गठन की रिपोर्ट विभाग राज्य कृषि निदेशालय को भेजेगा जहां से प्रशिक्षण और संसाधन का बजट जारी किया जाएगा। रासायनिक उर्वरक दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा देने की मुहिम चलाई जा रही है।
नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के तहत प्रदेश के सभी विकास खंडों में 50-50 किसानों के क्लस्टर तैयार किए जाएंगे। सभी को शासन की तरफ से गाय आधारित खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गाय गोबर और गोमूत्र से खाद बनाने के उपकरण भी क्लस्टर के शामिल कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
क्लस्टर में शामिल किसानों को अस्थायी और कान्हा गोशाला से पंजीकृत रसीद कटवाकर एक-एक गाय भी दी जाएगी और मनरेगा की मदद से गाय के लिए पक्के कैटल शेड बनाए जाएंगे।