फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clean and transparent voter list is the foundation of a healthy democracy: DM

स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र की नींव : डीएम

Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Clean and transparent voter list is the foundation of a healthy democracy: DM
पीजी कालेज में मतदाता पंजीयन कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान निर्मात्री सभा के विद्वान सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि से मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। लोकतंत्र में मतदान एक ऐसा अधिकार है जो भारत के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से हासिल है और यही अधिकार देश की नीति और दिशा को तैयार करने वाली सरकार को चुनता है।
जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में दावे और आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास एक स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी अर्ह मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न होने पाए और अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने छात्र–छात्राओं से कहा कि बूथ पर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में अपने परिवार और आस–पास के लोगों को अवगत कराने और निर्धारित समय में दावे व आपत्ति करने हेतु जागरूक करें। ताकि निर्धारित समयसीमा में संभावित त्रुटि को सुधारा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि जनपद में एसआईआर प्रक्रिया सफलतापूर्वक संचालित हुई है। वयस्क मताधिकार संविधान की महत्वपूर्ण विशेषता है। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार श्री देश दीपक तिवारी ने किया। इस दौरान एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार सदर पंकज शाही, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed