फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Claw strong in Muslim dominated area

Maharajganj News: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पंजा मजबूत

Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Claw strong in Muslim dominated area
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में जाति का असर दिखा। मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र वाले बूथों पर कांग्रेस को ठीक-ठाक वोट मिले। वहीं ब्राह्मण, ठाकुर, कायस्थ, वैश्य, कुर्मी बिरादरी के लोगों ने महराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा को बंपर वोट दिया, जिससे पंकज चौधरी ने सातवीं बार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सदर में धनेवा धनेई बूथ संख्या 202 पर भाजपा को कम मत मिला है। यहां भाजपा 268 को बसपा सात व कांग्रेस 423 मिले हैं। यहां मुस्लिम वोटर अधिक हैं। बसपा इस बूथ पर कुछ खास नहीं कर सकी है। सदर में ही बूथ संख्या 167 पर भाजपा को अधिक वोट मिले हैं। यहां भाजपा 307, कांग्रेस 188 व बसपा 2 वोट मिले हैं। इस बूथ पर पिछड़ी जाति के वोटर अधिक बताए जाते हैं। यहां कांग्रेस गठबंधन को वोट तो मिला है, लेकिन फासला काफी है। यहां वोटर भाजपा के साथ रहे, वहीं सर्वण वोट में कांग्रेस सेंध नहीं मार सकी।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में बूथ संख्या 194 पर भाजपा को कम वोट मिले हैं। यहां भी कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी। यहां भाजपा 162 वोट, कांग्रेस 196 एवं बसपा को दो मत मिले हैं। इस बूथ पर मुस्लिम, यादव, अनुसूचित जाति वोटरों को कांग्रेस की ओर जाने की बात कही जा रही है। सर्वण व व्यापारियों ने यहां से भाजपा का साथ नहीं छोड़ा। इनकी भी अच्छी खासी संख्या इस बूथ पर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 366 पर भाजपा को अधिक वोट मिले हैं। यहां पर 283 वोट भाजपा, 11 बसपा एवं 96 कांग्रेस को मिले हैं। यहां पर कुर्मी व अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटर अधिक बताए जा रहे हैं। उनके वोटों का बंटवारा इस बूथ पर होता नहीं दिखा। अन्य पिछड़ी जातियों ने भी भाजपा का साथ दिया है।फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 157 पर पिछड़ी जाति के वोटर ज्यादा हैं।
इस क्षेत्र में सर्वाधिक मत कांग्रेस को मिले हैं। यहां पिछड़ी जातियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। मतों पर नजर डाले तो यहां कांग्रेस को 601 वोट मिले हैं। भाजपा को 18 वोट मिले हैं। वहीं बसपा को 25 वोट मिले हैं। यहां पर कुछ अनुसूचित जाति के वोटर बसपा के साथ चले गए। खांटी भाजपाइयों ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा, इस वजह से पार्टी के खाते में कुछ वोट आ गए।
वर्ष 2019 जैसा जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं आया
इस बार के लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 जैसा जनादेश नहीं आया है। इस बार चुनाव में एक-एक बूथ पर गठबंधन ने भाजपा को टक्कर दी है। इसका प्रमुख वजह यह माना जा रहा है कि दो प्रत्याशी एक ही बिरादरी से रहे। दोनों की बिरादरी में अच्छी पैठ मानी जाती है। इस वजह से यह टक्कर कांटे की हो गई। दूसरा प्रमुख वजह है कि गठबंधन होने के कारण सपा का पीडीए वाला दाव भी काम आया। वहीं भाजपा को सवर्णों, व्यापारियों, क्षत्रिय, कायस्थ व अन्य ने कमजोर नहीं होने दिया। पूरी तरह से साथ लेकर संकट को दूर दिया। जानकार बताते हैं कि भाजपा के कोर वोटर में अगर गठबंधन की सेंधमारी हो गई होती तो तस्वीर बदल जाती, लेकिन महराजगंज लोकसभा सीट में यहा जादू नहीं चल पाया। वर्ष 2019 व 2024 के विधानसभा वार आंकड़े बयां कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकती है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोक सकते विपक्षी
लोकसभा चुनाव की तस्वीर को देखकर विधानसभा का आंकलन किया जा रहा है। यह बात अलग है कि कहीं भी विपक्षी को बढ़त नहीं मिली, लेकिन करीब पहुंचने के वोट जरूर मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि गठबंधन का ग्राफ बढ़ रहा है। वर्तमान में भाजपा के खाते में सदर, सिसवा, पनियरा विधानसभा है। वहीं नौतनवां भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के खाते में है। फरेंदा की सीट कांग्रेस के पास है। अगर देखा जाए तो वर्तमान में पांच में चार विधानसभा में भाजपा का कब्जा है। एक पर कांग्रेस है। परिणाम को देखकर लगता है कि विरोधियों ने जमीन पर मेहनत की है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने की काफी हद तक कोशिश की। जानकारों की मानें तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हो सकता है।

अग्नि परीक्षा में फेल होने से बच गए सत्ताधारी दल के विधायक
विधानसभा वार मतों का विवरण सत्ताधारी दल के विधायकों को मेहनत को बयां कर रहा है। इसमें सबसे खराब प्रदर्शन सदर विधानसभा का है। यहां से तो भाजपा को महज 178 वोट की बढ़त मिली है। अगर थोड़ी सी चूक हुई रहती तो आकंडे़ बदल सकते थे। पनियरा, सिसवा व नौतनवा में फासला काफी है। फरेंदा में पूर्व विधायक जादू चला, वहां पार्टी की अच्छी स्थिति रही। सिसवा ने सर्वाधिक बढ़त दिलाकर मुश्किल से उबारा। राजनीति के जानकारों की मानें तो इस की अग्नि परीक्षा में सत्ताधारी दल के विधायक फेल होने से बच गए।
विधानसभावार मिले मतों का विवरण वर्ष 2024

विधानसभा-----भाजपा----कांग्रेस-------अंतर

सिसवा---------137732---108013---29719

फरेंदा---------91579------104736--- 13157

पनियरा------128983-----113536---15447

सदर---------126286------126118---178

नौतनवा-----105907--------102642--3265

--------------------------------------

विधानसभावार मिले मतों का विवरण वर्ष 2019

विधानसभा-----भाजपा----सपा------अंतर

सिसवा---------163601---74771---88830

फरेंदा---------111035------74146- 36889

पनियरा------162251-----80919--- 81332

सदर---------157430-----85879-----71551

नौतनवा-----131240-------69877----61363
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed