{"_id":"68275ad6f00e021fe70178ad","slug":"civil-court-team-defeated-by-water-corporation-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149367-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जल निगम से सिविल कोर्ट की टीम पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जल निगम से सिविल कोर्ट की टीम पराजित
Fri, 16 May 2025 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 May 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के मैदान में बृहस्पतिवार देर शाम एमपीएल आयोजन में कुल तीन मैच आयोजित हुए। पहला मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें जल निगम ने अधिवक्ता क्लब को पराजित किया। लेहड़ा बाजार और इमिलिहा ने भी बन्नी ढाला और इस्कॉन क्रिकेट क्लब को पराजित किया।
पहला मैच सिविल कोर्ट जूनियर अधिवक्ता व जल निगम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सिविल कोर्ट ने टॉस जीतकर जल निगम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जल निगम ने सात ओवर में सभी विकेट खोकर 65 रन का स्कोर किया। 66 रनों का पीछा करने उतरी अधिवक्ताओं की टीम की तरफ से मंगेश कुमार व टीटू सिंह एडवोकेट ने शानदार शुरुआत की।
पांच ओवर तक जीत सुनिश्चित लग रही थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट का पतन होने के चलते टीम पूरा ओवर नहीं खेल सकी और 53 रनों पर सिमट गई। जल निगम ने करीबी मुकाबले में 13 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच लेहड़ा बाजार और बन्नी ढाला के बीच हुआ। टास जीतकर लेहड़ा बाजार ने 89 रनों का स्कोर किया।
विज्ञापन
90 रन का लक्ष्य पाने उतरी बन्नी ढाला टीम महज 40 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिससे 50 रन से लेहड़ा बाजार विजेता बना। आखिरी मुकाबला इमिलिहा व इस्कॉन के मध्य हुआ, जिसमें इमिलिहा की टीम ने 84 रन बनाकर 85 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य पाने उतरी इस्कॉन की टीम ने संभलकर शुरुआत की और बाउंड्री की जगह सिंगल पर ध्यान दिया, लेकिन यह रणनीति विफल रही और सभी ओवर खेलकर स्कोर सिर्फ 64 रनों तक ही पहुंचा सकी। 21 रन से इमिलिहा ने मैच अपने नाम किया। आयोजन में राजकेश्वर पांडेय, धर्मवीर पटेल, शेषनाथ, हैप्पी मौजूद रहे। संवाद